उज्जैन, 4 अक्टूबर। ग्राम बंग्रेड, तहसील बड़नगर के निवासी कृषक गोपाल पोरवाल ने इस गर्मी में शासन की योजना का लाभ उठाते हुए अपने खेत पर बलराम तालाब का निर्माण किया। बलराम तालाब बनाने पर उन्हें 80 हजार रुपये का अनुदान भी मिला।आज तालाब में पानी भरा हुआ है और इस अल्प वर्षा के सीजन में इसी पानी से वे अपने गेहूं और चने की फसल में सिंचाई करेंगे। गोपाल पोरवाल संदेश देते हैं कि जल संरक्षण अति आवश्यक है और हर किसान को अपने खेत पर एक तालाब बनाना चाहिए।बलराम तालाब योजना के लिए वे कृषि विभाग और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देते हैं।
महिला एवं बाल विकास

