उज्जैन, 4 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में बच्चों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस दौरान नागदा निवासी 7 साल के तोशिफ और 8 साल की साक्षी का कार्ड बनाया गया। कार्ड बनने पर उनके पालक ने कहा कि अब अपने बच्चों के बीमार होने पर इलाज की चिंता नहीं रहेगी।आयुष्मान योजना के तहत ₹5 लाख तक का उपचार निःशुल्क होगा। आयुष्मान योजना चलाने के लिए वे प्रधानमंत्री का धन्यवाद भी ज्ञापित करते हैं।
महिला एवं बाल विकास

