उज्जैन, 4 अक्टूबर। उज्जैन तहसील के ग्राम खजुरिया रेहवारी के प्रगतिशील किसान श्री नारायण सिंह भाटी रासायनिक खेती को छोड़कर अब जैविक खेती और प्राकृतिक खेती की तरफ मुड़ गए हैं।वे रासायनिक खाद व कीटनाशक का उपयोग न करते हुए बायो रिसर्च सेंटर से जुड़कर उपलब्ध करवाई गई सामग्री से खुद जैविक कीटनाशक व जैविक खाद बनाकर प्राकृतिक कृषि तो कर ही रहे हैं, साथ ही जैविक उत्पादन की बिक्री भी कर रहे हैं। प्राकृतिक कृषि उत्पाद को ऊंचे दाम पर बाजार में बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए वे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं।