उज्जैन 3 अक्टूबर।वर्षों से पानी के लिए तरस रहे गांव कुंडी खेड़ा में पेयजल के लिए कुआं और कुण्डीयों पर निर्भर थे। जल जीवन मिशन के तहत यहां के 240 घरों की स्थिति बदल दी गई है।गांव की महिलाएं पानी भरने के लिए मीलों सर पर घड़ा रखकर नहीं चलती है। सरपंच रमेश प्रजापत ने बताया कि पानी पर्याप्त मात्रा में रोज नियम से वितरित हो रहा है। ग्राम की महिला धनेश्वरी बाई उनके कष्टों को दूर करने के लिए जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापन करती है।