सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 37 एवं 40 में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर सिद्धिविनायक, परियोजना इंदौर शहरी क्रमांक-5 के आंगनवाड़ी केंद्र में किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री महेंद्र हार्डिया ने सहभागिता कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनों का सम्मान किया और उनके सेवाभाव एवं समर्पण की सराहना की।
विधायक श्री महेंद्र हार्डिया ने कहा कि बच्चों के पोषण, संस्कार एवं प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं माताओं को विभिन्न सेवाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ ही स्वस्थ एवं संस्कारित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पण और सेवाभाव को सम्मानित करना हम सभी के लिए गौरव का विषय है।
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी माताओं एवं बहनों ने विधायक श्री महेंद्र हार्डिया, पार्षद श्री पुष्पेंद्र पाटीदार, पार्षद श्रीमती संगीता महेश जोशी एवं सुश्री नेहा शर्मा से संवाद किया। इस दौरान लाभार्थी बहनों ने कार्यक्रम के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए।
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, लाभार्थी माताओं एवं बहनों के बीच संवाद और आत्मीयता को बढ़ावा देने के साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर श्री महेश जोशी, श्री राम बाबू यादव, श्रीमती विमला मनाग्रे, श्रीमती भारती, श्रीमती स्वाति, श्रीमती सुनीता रसीले, श्रीमती कोमल पाटीदार, श्रीमती ऊषा गुजरिया सहित बड़ी संख्या में माताएं एवं बहनें उपस्थित रहीं।


