मुरैना
चंबल भवन में आयोजित जनसुनवाई में 18 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं
चंबल भवन, मुरैना में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में आयुक्त चंबल संभाग श्री सुरेश कुमार के निर्देशानुसार संयुक्त आयुक्त (विकास) श्री बी.एस. जाटव ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए।


